Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 दिसंबर । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति राठी चौराहे के पास अवैध हथियार के साथ खड़ा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए राठी चौराहे के निकट मूलचंद समोसे वाले की दुकान के पास से अभियुक्त को धर दबोचा। जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा बाबू सिंह पुत्र कमल सिंह, निवासी ग्राम मदापुर, थाना बरला (जनपद अलीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिकंदराराऊ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं.- 232/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page