Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 10 अप्रैल । भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस पर क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) निरंजन मीणा और एफआई मैनेजर दुर्ग सिंह के नेतृत्व में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद और आसपास के क्षेत्रों के चार दर्जन से अधिक केंद्र संचालकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य गत वित्त वर्ष के कार्यों की समीक्षा करना और नए वित्त वर्ष के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की कार्य योजना तैयार करना रहा। बैठक के दौरान 1 मार्च से 31 मार्च तक इनॉपरेटिव (बंद प्राय) खातों की केवाईसी (KYC) करने में शानदार प्रदर्शन करने वाले हसायन लिंक ब्रांच के केंद्र संचालक सुरेश चंद्र को आरएम निरंजन मीणा द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अन्य सरकारी बीमा योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य संचालकों को भी पुरस्कृत किया गया।

आरएम निरंजन मीणा ने उपस्थित संचालकों को निर्देशित किया कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत से ही लंबित कार्यों और बीमा योजनाओं को वरीयता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अधिक ऊर्जा और वरीयता के साथ कार्य करते हुए बैंकिंग सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाएंगे। बैठक में बैंकिंग सेक्टर की चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page