Hamara Hathras

Latest News

मथुरा/वृंदावन 10 अप्रैल । कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार दोपहर उस समय मातम छा गया, जब यमुना नदी में पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक पंजाब से आए 10 पर्यटकों की डूबने से मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, स्टीमर में सवार सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे और वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के कारण स्टीमर असंतुलित हो गया और नदी में बने पीपा पुल से टकराकर पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और करीब 50 स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक 15 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनका उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न डालने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल, नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page