Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 मार्च । क्षेत्र के गांव मिढ़ावली में पहली बार कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। बुधवार देर शाम तक चले इस दंगल में पोलरा के उमेश पहलवान ने अंतिम कुश्ती जीतकर खिताब अपने नाम किया। कुश्ती दंगल में सादाबाद क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस आयोजन को देखने के लिए उपस्थित रहे। दंगल की अंतिम कुश्ती 5100 रुपये के पुरस्कार के लिए हुई। इस मुकाबले में पोलरा निवासी उमेश पहलवान ने जीत हासिल की। विजेता पहलवान उमेश को दंगल कमेटी ने पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें नगद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। दंगल कमेटी ने इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश कुमार सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में पूर्व प्रधान श्यामवीर सिंह पहलवान, घड़ी हरिया गांव के हरभजन पहलवान और मिढ़ावली गांव के अमित कुमार छौंकर ठेकेदार सहित कई अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस सफल आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page