Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मार्च । बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में ‘वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे’ (विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस) के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 20 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को मुख एवं दांतों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि मुंह का स्वास्थ्य पूरे शरीर के स्वास्थ्य का दर्पण है। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को दांतों की सफाई, ब्रश करने के सही तरीके और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. अनुज तेवतिया और डॉ. वैशाली पंवार सहित चिकित्सा विभाग की टीम ने बताया कि खान-पान की गलत आदतों और लापरवाही के कारण दांतों की गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं, जिन्हें शुरुआती सावधानी से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. अजीत, डॉ. रामकिशन, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. प्रमोद, मनीष वार्ष्णेय, अमित कुमार, भरत, रश्मि और आरती सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सालय प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे इस एक माह के अभियान का लाभ उठाएं और अपने मुख स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page