
हाथरस 09 अप्रैल । स्थानीय सेठ फूलचंद बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत भव्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉक्टर) महावीर सिंह छौंकर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और समाज में नारी की भूमिका पर अपने प्रभावी विचार साझा किए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छौंकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज में एक सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब महिलाएं प्रशासनिक सेवाओं और महत्वपूर्ण पदों पर बैठती हैं, तो उनका अनुभव और दृष्टिकोण (विजन) समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होता है। हिन्दी विभाग की प्रो. सुनन्दा महाजन ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को न केवल उचित सम्मान मिलना चाहिए, बल्कि उन्हें शिक्षा के भी समान अवसर मिलने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रो. चंद्रशेखर रावल, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. एमपी सिंह, डॉ. प्रेम किशोर और बृजेश सिंह कुशवाहा ने भी महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पिंकी, वर्षा, निक्की, सृष्टि, भानुप्रताप, धीरज, हरिकृष्ण, जीवन, मयंक, रमन कुमार, अंजलि दीक्षित, सलोनी, मनीष, प्रियंका आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल के अनुसार परिणाम –
-
प्रथम स्थान: शालू सिंह एवं अमृता सिंह (एम.ए. द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर)
-
द्वितीय स्थान (संयुक्त): विशाल कुमार, दीक्षा दीक्षित एवं रितू चौधरी
-
तृतीय स्थान (संयुक्त): काजल तिवारी, निक्की अग्रवाल एवं हरवीर
-
सांत्वना पुरस्कार: दीप्ति उपाध्याय, ज्योतिसना, नेहा शर्मा एवं हिमानी सिंह।


























