Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया और सह संयोजक जोगेंद्र सिंह, नरेश प्रधान, छोटू राणा का ग्राम पंचायत परसारा के सचिवालय में ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया द्वारा जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और महाराणा प्रताप के चित्र को देकर उनका अभिनंदन किया। संदीप सिसोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर यह शोभायात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का सामना किया और अपनी वीरता का परिचय दिया। उनकी वीरता और संघर्ष को याद करते हुए हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे। शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा हमें प्रेरित करती है और हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने समाज की एकता पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। यह ऐतिहासिक शोभायात्रा आगामी 9 मई को गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से शुरू होगी और दाऊजी महाराज मंदिर पर समापन होगा। स्वागत समारोह में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंग, एडवोकेट मनोज सिसोदिया, ओमप्रकाश उर्फ ओमी पहलवान, वीर सिंग राणा, कालीचरण, देवेंद्र सिसोदिया, रंजीत ठाकुर, अशोक कुमार, धीरेन्द्र सिसोदिया, आई.के राणा, वीरेंद्र सिंह, उदय राणा, भोला ठाकुर, केके रावत, रोहित, भोनी पहलवान, सूर्य चौधरी, मोना ठाकुर, आशीष जादौन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page