Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 09 अप्रैल । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन अलीगढ़ द्वारा आयोजित “विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0” में मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया और जीतो अलीगढ़ के चेयरमैन स्वप्निल जैन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य सचिव राजीव जैन ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने महामंत्र के वैज्ञानिक लाभों और जीवन में मंत्रों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा और मंत्रों का अनुशासन विद्यार्थियों के मानसिक विकास और सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है। संयोजक मयंक जैन के नेतृत्व में छात्र सम्यक, मनीष, नमन, अर्जिव, आदित्य, रजत, आयुष, दीप्ति, जानवी, अंजलि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page