Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 अप्रैल । कस्बा स्थित प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मईया मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले एवं रसिया दंगल का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। मेला प्रांगण में पहुँचने पर कार्यक्रम आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया। रामेश्वर उपाध्याय को फूल-मालाएं पहनाकर, पीतांबर उढ़ाकर और माँ भद्रकाली मईया की स्मृति चिह्न (प्रतिमा) भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सभी क्षेत्रवासियों को मेले और रसिया दंगल की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। जहाँ भी मेलों का आयोजन होता है, वहां आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। सर्व समाज के लोग एकजुट होकर इन आयोजनों में भाग लेते हैं, जिससे समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से परमेश शुक्ला, सतीश चंद्र शुक्ला, गजेंद्र वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ला, संतोष शर्मा, विनोद विहारी शुक्ला, रामनरेश शुक्ला, अजय शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, विजय वशिष्ठ, स्वतंत्र कुमार, योगेश वशिष्ठ, शुभम शुक्ला, नीतू शुक्ला, धर्मेंद्र कौशिक, किशन गोपाल शुक्ला, नरेंद्र मोहन शुक्ला, मनोज शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला (नेताजी), विनोद शुक्ला, जगदीश शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, धर्मेंद्र पुजारी, मौना शुक्ला, महेशचंद्र वर्मा और वीरेंद्र जैसवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page