सादाबाद 08 अप्रैल । मंगलवार को आई तेज आंधी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए, वहीं कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक गांवों में पिछले करीब 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसमई और पिपरामई बिजली घर से जुड़े कई गांवों की लाइनें अभी तक बहाल नहीं हो सकी हैं। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल और सिंचाई व्यवस्था में सामने आ रही है। गांवों में मोटरें बंद होने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। पूरी रात बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को मच्छरों के प्रकोप के बीच रात जागकर बितानी पड़ी। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली बाधित रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। खेतों में खड़ी फसल को पानी नहीं मिल पाने से किसान चिंतित हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी लगातार फॉल्ट ढूंढने और लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ तारों पर गिरे हैं, जबकि कुछ जगह खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। अधिकारियों ने दावा किया कि अति शीघ्र सभी प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने जानकारी दी कि 3 मार्च से मंगलवार तक आई आंधी के कारण अब तक 282 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत अधिकारी और कर्मचारी इन्हें दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। क्षेत्र के जिन गांवों की विद्युत आपूर्ति अभी बंद है, वह बुधवार की शाम तक प्रारंभहो जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस डायमंड ने किया
April 8, 2026
सासनी : भागवत कथा के दूसरे दिन
April 8, 2026
सासनी ब्लॉक सभागार में हुआ लखपति दीदी
April 8, 2026
एटा रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी दिल्ली-फर्रुखाबाद
April 8, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप
April 8, 2026
घर में घुसकर मारपीट के मामले में
April 8, 2026
बिना कागजात ई-रिक्शा चलाने वालों की अब
April 8, 2026
Weather
Hathras
12:15 am,
Apr 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























