
हाथरस 07 अप्रैल । सदर कोतवली क्षेत्र के हनुमान गली निवासी व्यक्ति ने अपने साथ मारपीट करने व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। संजय कुमार जैन निवासी हनुमान गली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह दुकान पर बैठा था तभी उसकी गली के तन्नू शुक्ला, विनीत शुक्ला पुत्रगण सुधीरशुक्ला, मानसिंह, मनीष मानसिंह ने उसकी दुकान पर हमला बोल दिया। आरोपयों ने उसके बच्चों व पत्नी के साथ भी मारपीट की। शोरुम के ऊपर से नीचे सारे कांच तोड़ डाले और पत्थरवाजी की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





















