Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड द्वारा बागला जिला अस्पताल में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को ‘पोषण बास्केट’ वितरित की गई, ताकि उपचार के दौरान उन्हें संतुलित और पौष्टिक आहार मिल सके। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा वार्ष्णेय ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए दवाओं के साथ-साथ सही पोषण अत्यंत आवश्यक है और जायंट्स ग्रुप भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर सचिव श्रीमती आशु वार्ष्णेय, श्रीमती अंजू वार्ष्णेय एवं श्रीमती रिशु वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मरीजों को रोग के प्रति जागरूक किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण भारती ने टीबी के लक्षणों और उपचार पर विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित दवा लेने की सलाह दी। डी.पी.पी.एम.सी मनोज उपाध्याय ने पोषण और निगरानी के महत्व को समझाया, जबकि डी.पी.टी.सी विशाल पाठक ने मरीजों को इलाज बीच में न छोड़ने के लिए प्रेरित किया। डी.पी.सी अजीम ने क्षेत्र में चल रहे नियंत्रण प्रयासों के बारे में बताया। इस दौरान मरीजों को स्वच्छता बनाए रखने और नियमित जांच कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page