
हाथरस 06 अप्रैल । सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव पोरा में पुलिसकर्मियों पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
कोतवाली के उपनिरीक्षक अजयवीर सिंह और कांस्टेबल सौरव शर्मा चार अप्रैल की रात गस्त पर थे। जब वे ग्राम पोरा के बाजार चौराहे पर पहुंचे, तो एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोककर नाम और पता पूछा, तो वे बदतमीजी करने लगे और गाली-गलौज करने लगे। जब कांस्टेबल सौरव शर्मा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। हमले में कांस्टेबल सौरव शर्मा को चोटें आई हैं और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने विनय ग्राम टोडरपुर और दो अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।






















