
हाथरस 23 मार्च । समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य राम नारायण काके के नेतृत्व में सोमवार को महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के तालाब चौराहा स्थित डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके सिद्धांतों को याद किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राम नारायण काके ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे अभी से मिशन 2027 की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हाथरस जनपद की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और जिले का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
डॉ. लोहिया के विचारों को बताया आज की जरूरत
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. लोहिया के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गरीब, मजलूम और पिछड़ों की आवाज बुलंद करना ही डॉ. लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और गगनभेदी नारों के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम रजक, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद शाह, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी नवाब हसन, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर, पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल कुमार वार्ष्णेय, पूर्व नगर अध्यक्ष जाकिर कुरैशी, श्रीराम यादव, बंटी यादव और ऋषिपाल बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही योगेश समदिया, अकील कुरैशी, शाहबाज खान, राजकुमार दिवाकर, विनोद कुशवाहा, आशु कुशवाहा, योगेश पंडित, योगेश कुमार, रामकुमार गुड्डा पुजारी, आजाद कुरैशी आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


























