Hamara Hathras

Latest News

सासनी 23 जनवरी । तहसील सासनी के सभागार में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानने के लिए उन्होंने समाधान पंजिका की भी गहनता से जांच की। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है; इसमें किसी भी स्तर पर लंबित फाइलें या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निस्तारण में शिथिलता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। आंकड़ों के अनुसार, सासनी समाधान दिवस में कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिले की अन्य तहसीलों की बात करें तो हाथरस में 21 में से 03, सादाबाद में 10 में से 02 और सिकंदराराऊ तहसील में प्राप्त 37 शिकायतों में से 02 का मौके पर समाधान किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सासनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page