
हाथरस 06 अप्रैल । सासनी गेट स्थित आर्य समाज मंदिर में सोमवार को ‘नेकी की दुकान’ संस्था (स्वतंत्र सामाजिक संस्था) के पुनर्गठन हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुकेश कुमार जैन (एलआईसी) ने की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुद्ध सैन आर्य, उमाशंकर जैन (अध्यक्ष प्रेस क्लब ऑफ हाथरस), अतुल आंधीवाल (पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन), सुरेश चंद आर्य (मंत्री आर्य समाज), संस्थापक महेंद्र लांबा और सह-संस्थापक जनप्रिय उपाध्याय उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने अतिथियों का पगड़ी एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य करना किसी ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्था के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश जैन ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए जनहित के कार्यों को और गति देने का वचन दिया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण, जल सेवा, मरीजों की सहायता, रक्तदान शिविर, निःशुल्क पुस्तक एवं वस्त्र वितरण, गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने तथा बेसहारा पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, हरी राम वार्ष्णेय, सुरेश अग्रवाल (जिला अध्यक्ष फैम), केके शर्मा, हरिशंकर आर्य, अंशुल माहेश्वरी, बांके बिहारी, रवि कुमार गुप्ता, मयूर अग्रवाल, बहन उमा ज्योति, पंकज जैन, ओमप्रकाश वर्मा, अमित गुप्ता, वीरेंद्र कप्तान, धीरेंद्र पाठक, पंडित हरि बल्लभ मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, उमेश चंद जैन, जितेंद्र कुमार जैन, पुष्पांकर जैन, प्रवीण वार्ष्णेय (ADHR) आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

























