Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अप्रैल । थाना हाथरस जंक्शन में एक युवक ने अपने साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी बौवी पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम नगला ताल थाना सासनी जिला हाथरस ने बताया कि वह अपने घर से सलेमपुर पैथलोजी लेव पर जा रहा था, तभी रास्ते में कैलोरा चौराहे के पास मथुरा बरेली हाइवे पुल के नीचे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटर साइकिल रोककर उसके साथ मारपीट की। बौवी ने बताया कि आरोपितों ने उससे कहा कि तूने वीडियो क्यों बनाई, इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। बौवी ने थाना हाथरस जंक्शन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page