Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अप्रैल । थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में देर रात बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस भिड़ंत में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस खूनी संघर्ष में दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई कहासुनी से हुई थी। देखते ही देखते यह झगड़ा परिवारों के बड़ों के बीच पहुँच गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में एक ही पक्ष के कृष्ण मुरारी, कान्हा, विक्रम, ओमवती और कलावती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page