सादाबाद 03 अप्रैल । क्षेत्र के धानौटी गांव में युवक के साथ दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धानौटी निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च 2026 को गांव के योगेश, लोहरे, राजू पुत्र दाताराम और राहुल पुत्र वीरपाल ने उनके साथ मारपीट की। हरेंद्र के अनुसार, जब वह घटना का वीडियो बना रहे थे, तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इस दौरान उनकी सोने की चेन भी कहीं गिर गई, जो अभी तक नहीं मिली है। हरेंद्र ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी बताया कि एक आरोपी ने उन पर पिस्टल तानकर गांव छोड़कर चले जाने को कहा। हरेंद्र के मुताबिक, पहली घटना के बाद भी आरोपियों ने उन्हें परेशान करना जारी रखा। 1 अप्रैल 2026 की शाम उन्हीं आरोपियों ने उन्हें गांव के नाले के पास फिर से रोका। आरोप है कि उन्होंने दोबारा हरेंद्र का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें शिकायत करना बंद करने की धमकी दी।धमकी के बाद से पीड़ित और उनका परिवार डरा हुआ है। हरेंद्र सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके डर से पूरा परिवार सहमा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
गली में ढकेल खड़ी करने का विरोध
April 3, 2026
युवक को हाईवे पुल के नीचे रोककर
April 3, 2026
बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे
April 3, 2026
हाथरस सदर तहसील के सामने महिला से
April 3, 2026
अलीगढ़ रोड पर स्कूटी की टक्कर से
April 3, 2026
अनियंत्रित होकर पलटी सफारी कार, बाइक सवारों
April 3, 2026
सादाबाद : गांव धानौटी में युवक से
April 3, 2026
Weather
Hathras
3:19 am,
Apr 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















