Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । अलीगढ़ रोड स्थित अंबा होटल में ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा’ ने राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। वरिष्ठ शायर विनीत आशना की अध्यक्षता और चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन में आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर से आए रचनाकारों ने अपनी लेखनी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निखत अमरोही ने “अपनी गुमनाम कहानी नहीं होने दूंगी” पढ़कर स्त्री शक्ति का परिचय दिया, तो नवीन नीर ने “जिन्हें तमीज नहीं धूप खर्च करने की” के माध्यम से तीखा व्यंग्य किया। भक्ति रस घोलते हुए नितिन मिश्रा ने पढ़ा कि लिखे श्रीराम के पत्थर भी जल में तैर जाते हैं।

शायर शीवान कादरी की प्रभावशाली निजामत में जिया नामा, मध्यम सक्सेना, राशिद राहत और अमित शुक्ला सहित अनेक कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर ब्रज कला केंद्र द्वारा एसडीएम राजबहादुर सिंह, तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई और ईओ रोहित सिंह को उनके प्रशासनिक व साहित्यिक सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। एसडीएम सदर ने हाथरस की साहित्यिक उर्वरता की प्रशंसा करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह चाहर, सुरेश चंद्र अग्रवाल और अनिल वार्ष्णेय सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कानूनगो शिव कुमार गौतम, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, ध्रुव कुशवाहा, सुरेंद्र शर्मा, बीना गुप्ता, एडवोकेट पंडित ऋषि कुमार कौशिक, इंदिरा जायसवाल, रूबी डिंपल, प्रियांशी, रूपम कुशवाहा, श्वेता माधवी, कृष्णा गुप्ता, आमना बेगम, हरिशंकर वर्मा, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, विकास चौधरी, प्रमोद गोस्वामी एडवोकेट, प्रेम सिंह यादव एडवोकेट, शशांक पचोरी एडवोकेट, जमुना प्रसाद शर्मा एडवोकेट, अनिल पाठक एडवोकेट, विजय सिंह प्रेमी, अनिल गुप्ता, काजल चौधरी, उदल सिंह, अजय चौधरी, मोहम्मद तौसीफ, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, विष्णु कुमार, प्रशांत कुमार, बाबा देवी सिंह लीडर, सुखप्रीत सिंह, अनूप गुप्ता, जीवनलाल शर्मा, डॉ. सुनीता उपाध्याय, आर.के. शर्मा, चमनेस राजपूत, शिवकुमार, बृजेश वशिष्ठ, संजय भारद्वाज, ओम प्रकाश गुप्ता, एड. ए.डी. शर्मा, डॉ. रामपाल सिंह, अंकुर दीक्षित, देवकीनंदन शर्मा, नीलिमा सिसोदिया, योगेश वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, श्यामबाबू, चिंतन नारायण शर्मा, अभिषेक खंगार, वीरेंद्र शर्मा, चांद कुरैशी, हिरदेश कुमार, अनिल बघेल, राकेश अग्रवाल, सुरेश चंद शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, योगेश वार्ष्णेय, चंद्र प्रकाश, बालकिशन शर्मा, पंकज शर्मा, मुस्ताक अहमद, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत कुरैशी, विवेक प्रेमी, शैलेंद्र शर्मा, रोहित मिश्रा, योगेश गुप्ता सहित सैकड़ों साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page