Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अप्रैल । हाथरस नगर में आज हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है, जिसके चलते सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा हुआ है। अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर, सादाबाद गेट के बूटी नाथ हनुमान जी, शनिचरा बगीची, मुरसान गेट स्थित बालाजी मंदिर, गौशाला रोड और सासनी गेट स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज मंदिर सहित सभी देवालयों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। इस पावन अवसर पर भक्तों ने पवनपुत्र हनुमान जी को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया और विशेष आरती उतारी। नगर में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ ‘रोट’ की प्रसादी के विशेष आयोजन हुए, जहाँ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूरी-सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के गगनभेदी जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान है और भक्तगण सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page