सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 02 अप्रैल । कस्बे में हनुमान जयंती के मौके पर कस्बे में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत हनुमान जी की आरती उतारकर श्री लालता प्रसाद भगत जी ने की। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में मां काली का स्वरूप आगे- आगे करतब दिखाते हुए चल रहा था। हनुमान जी की शोभायात्रा आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई शोभायात्रा रामनगर कॉलोनी,कटरा मोहल्ला होते हुए काली माता मंदिर से मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। हनुमान मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी मंदिर के महंत लालता प्रसाद भगत जी, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद आर्य, जय प्रकाश गुप्ता, आनंद गोला, सौरव यादव, वरुण राठी, यतेंद्र ठाकुर, विनीत जाकेटिया, नरेंद्र ठाकुर, विष्णु राठी, अभिनव जाकेटिया, अमित कुमार, सचिन दीक्षित, राहुल उपाध्याय, गोलू द्विवेदी, दुष्यंत द्विवेदी, राधे श्याम चेचडी, गौरव राठी, सौरव राठी, पुष्पेंद्र बघेल, गुड्डू भट्टी वाले, सुमित माथुर, प्रशांत माहेश्वरी, नरेंद्र चौहान, विष्णु शर्मा, रिंकू शर्मा, राजीव आर्य, आयुष आर्य,आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान CO जे एन अस्थाना, कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, कस्बा इंचार्ज श्री चंद्र सोम और पुलिस बल के साथ संभाले हुए थे।






















