Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अप्रैल । महिला थाना में एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत कराया है। थाना हाथरस जंक्शन के एक निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और सास, जेठ और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और अतिरिक्त दहेज में एक प्लाट की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक नवंबर 2025 को एक युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने लगभग 10 से 12 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन उसके पति और ससुरालियों ने उससे खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में एक प्लाट की मांग करने लगे। बताया कि पांच जनवरी 2026 को उसके पति और ससुरालियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गर्भपात करा दिया और सात जनवरी 2026 को उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page