Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अप्रैल । कस्बे के लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ भव्य सुंदरकांड के आयोजन के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से विद्यालय परिवार ने नए सत्र का स्वागत किया। प्रथम दिवस पर विद्यालय पहुंचे छात्रों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विद्यालय परिसर में हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र, अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नया सत्र छात्रों के समग्र विकास, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के संकल्प के साथ शुरू हो रहा है। सिसोदिया ने जोर दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा का ही नहीं, बल्कि संस्कार और नैतिक मूल्यों का भी केंद्र है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने देश, धर्म और विद्यालय की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। समापन अवसर पर रश्मि चौहान ने अपने उद्बोधन में छात्रों को नैतिक मूल्यों, देशभक्ति और कठोर परिश्रम का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने इस शुभ अवसर पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और आगामी सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page