सादाबाद 02 अप्रैल । कस्बे के कंपोजिट विद्यालय द्वितीय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधा रमण अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, स्वागत गान और देश की विभिन्न शैलियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह और योगेश शरण शर्मा ने मुख्य अतिथियों तथा विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड और उपहार प्रदान किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ाई का स्तर अच्छा है। उन्होंने छात्रों से विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी नियमित अध्ययन करने का आग्रह किया, ताकि वे अपने परिवार, जनपद, मंडल और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के संकल्प की भी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, योगेश शरण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चेतन शर्मा, मनोज कुमार, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, शालिनी उपाध्याय, बबली, प्रज्ञा रंजन, दिशा गुप्ता, सरिता चौधरी, अफसाना, फरहीन, श्रुति पचौरी, प्रेमपाल सिंह, बृजेश बघेल, भूरी सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रमुख गुड़ व्यवसाई श्री गिर्राज किशोर गुप्ता
April 6, 2026
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
Weather
Hathras
2:16 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















