Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अप्रैल । कुम्हरई गांव में प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर खरीदी गई जमीन का कब्जा दिलवाया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिसमें राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा आदेश जारी होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जमीन का सीमांकन कराया। इसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत खरीदार पक्ष को कब्जा दिलवाया गया। इस दौरान लेखपाल अनिल गौतम भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भूमि से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कर कार्रवाई को पूर्ण कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पूर्ण रूप से पालन किया गया है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा निष्पक्ष तरीके से कब्जा दिलवाने की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के मामलों में प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करता रहेगा। गांव में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page