Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 मार्च । अगले महीने 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव और शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय मोहल्ला पोखर वाला स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार की शाम डॉ. बी आर अंबेडकर नवयुवक संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाबा साहब के अनुयायियों और समाज के लोगों के बीच नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। बीते वर्ष अवनीश सागर के नेतृत्व में धूमधाम से जन्मोत्सव और शोभा यात्रा निकाली गई थी। उन्होंने बैठक के दौरान संरक्षक रामबाबू पिप्पल की मौजूदगी में लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इससे बैठक में मौजूद तमाम लोग संतुष्ट थे। इस बार जब नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई तो फिर से समाज के नवयुवकों ने अवनीश सागर को एक बार फिर यह जिम्मेदारी दिए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई और अवनीश सागर को पुन एक बार डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव और शोभायात्रा के लिए अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष अवनीश सागर ने कार्यकारिणी में सोनू राणा, रणजीत सागर को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सभासद को महामंत्री, मोहन मालती स्वरूप को कोषाध्यक्ष, मदन मोहन राना, अश्वनी चंद्राकर, विशाल कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि राज कपूर मेला प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के लोगों की सहमति, सहयोग से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी और जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अवनीश सागर का मौजूद लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page