Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 मार्च । बहरदोई मार्ग स्थित गांव उघई में बुधवार को महाराणा प्रताप की स्मृति में एक बोर्ड स्थापित किया गया। यह बोर्ड ग्राम सचिवालय के निकट क्षत्रिय एकता शक्ति संगठन के तत्वावधान में लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें मौजूद लोगों ने वीर योद्धा को नमन किया। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ सदस्य दिनेश सिंह सिसोदिया उर्फ शंभू दादा और मुकेश राणा का सम्मान किया गया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जोरदार जयकारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। समाज के सदस्यों ने बताया कि इस बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य वीर पुरोधा महाराणा प्रताप की गौरवगाथा को जीवित रखना और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा देना है। यह बोर्ड गांव के मुख्य द्वार पर आने-जाने वाले लोगों को वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अतर सिंह चौहान, विजय सिंह, रामेश्वर सिंह राणा, राकेश सिंह, भूपेश सिंह, दिनेश सिंह, बच्चू सिंह, प्रधान राजेश कुमार, अभय पाल सिंह और सोनू सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक जयकारों और आपसी एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page