सादाबाद 18 मार्च । कस्बे में पारिवारिक कलह से परेशान एक ट्रक चालक ने खुद को आग लगा ली थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया था, जिसके बाद उपचार के दौरान दिल्ली में उनकी मौत हो गई। घटना मुकेरखाना नई बस्ती स्थित मौहल्ला राजनगर की है। यहां के निवासी राजू वर्मा पुत्र रामजीलाल ने बीते 15 मार्च, रविवार शाम पारिवारिक कलह के कारण अपने घर की छत पर वनस्पति घी डालकर खुद को आग लगा ली थी। घर के अन्य सदस्यों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत छत पर पहुंचे। परिजनों और आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे राजू वर्मा को नीचे उतारा। परिजन राजू वर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में कई दिनों तक उपचार चलने के बाद बुधवार तड़के करीब 3 बजे राजू वर्मा का निधन हो गया। राजू वर्मा पेशे से ट्रक चालक थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में भगवान परशुराम की 48वीं भव्य
March 18, 2026
परशुराम शोभायात्रा और ईद के मद्देनजर हाथरस
March 18, 2026
एचडीएफसी बैंक और कार कंपनी के खिलाफ
March 18, 2026
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी गार्डासिल
March 18, 2026
सावधान! बैलेंस माइनस में जाते ही खुद
March 18, 2026
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और प्रशासन के बीच
March 18, 2026
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रोडवेज बस और आलू
March 18, 2026
Weather
Hathras
10:51 pm,
Mar 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























