सादाबाद 15 मार्च । क्षेत्र की ऊंचागांव पुलिस चौकी ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊंचागांव चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली कि गांव ऊंचागांव में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बताए गए स्थान पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अशोक पुत्र जयपाल सिंह निवासी ऊंचागांव के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसमें 45 क्वार्टर रखे हुए थे। इसके अलावा दो क्वार्टर देशी शराब अलग से भी मिले। इस तरह पुलिस ने मौके से कुल 47 क्वार्टर देसी शराब बरामद कर ली।पुलिस ने आरोपी अशोक को मौके से ही हिरासत में लेकर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
14 वर्षीय किशोरी घर से लापता, आभूषण
March 15, 2026
एसआई परीक्षा देने आए छात्र की बाइक
March 15, 2026
परिवार दिल्ली गया, बंद मकान से चोरी,
March 15, 2026
हाथरस में दो दिवसीय एसआई भर्ती परीक्षा
March 15, 2026
एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर हाथरस
March 15, 2026
सादाबाद : जिकड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन,
March 15, 2026
सादाबाद : सफाई कर छात्र छात्राओं ने
March 15, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Mar 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























