Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 मार्च । राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रिया बंसल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल और सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सुबह योगाभ्यास किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण किया तथा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अपराह्न सत्र में स्वच्छता अभियान पर आधारित एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिसमें डिंपल ने प्रथम, सायरा ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page