Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मार्च । क्षत्रिय वीर शिरोमणि महापुरुषों की प्रस्तावित शोभायात्रा को लेकर क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रविवार को क्षत्रिय धर्मशाला मेंढ़ू रोड स्थित धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 9 मई को निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हाथरस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया और हरेंद्र सिंह सिसोदिया ने की। बैठक में समाज के विभिन्न सदस्यों ने प्रस्तावित शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 9 मई को होने वाली शोभायात्रा के अध्यक्ष और संयोजक का चयन करने के लिए अगली बैठक 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक भी मेंडू रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में ही आयोजित होगी। बैठक में मतेंद्र सिसोदिया एडवोकेट, योगेंद्र सिंह गहलोत, जोगेंद्र सिंह सिकरवार, भीकम सिंह चौहान, नवीन प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, नितिन शेखावत, हरीश सेंगर, बिरजो पहलवान, देवेश सिसोदिया, प्रदीप सेंगर, विशाल पौरुष, अमित पौरुष, अशोक बाबू, सुरेंद्र ठाकुर, पवन कुमार गहलोत, विवेक पौरुष, रौनक पौरुष, अखिल कुमार, मोहित पौरुष, अक्षय पौरुष और नागेंद्र कुमार सहित अनेक क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मनोज सिसोदिया एडवोकेट (प्रधान परसारा) ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया और हरेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page