Hamara Hathras

Latest News

हसायन 15 मार्च । अमेरिका ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच घरेलू गैस उपभोक्ताओं की मुसीबत के बीच शासन के आदेश पर कॉर्मिशियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लग जाने की वजह से कस्बा के मिनी चूडी उद्योग पूरी तरह से चौपट होने के कगार पर पहुंच गया है।घरेलू गैस की आपूर्ति होने के कारण मिनी चूडी उद्योग पर संकट के बादल छा गए है।गैस की आपूर्ति नही मिल पाने के कारण गैस से संचालित होने वाले मिनी चूडी बनाने वाली भट्टी के घरेलू मिनी संयत्र पूरी तरह से बंद पडे हुए है।कस्बा में गैस से संचालित होने वाले सौ के करीब घरेलू मिनी भट्टी व लकडी वाले एक दर्जन कारखाने पर साफ असर दिखाई दे रहा है।अमेरिका, इजरायल से हो रहे ईरान के बीच युद्ध के दौरान गैस की आपूर्ति में किल्लत होने की वजह से लकडी विक्रेताओं के द्वारा भी लकडी से चलने वाले मिनी चूडी भट्टी के घरेलू कारखाने भी महगाई के कारण बंद पडे हुए दिखाई दे रहे है।गैस से संचालित होने वाली चूडी बनाने वाली भट्टी के घरेलू एकल कारखाने पर एक कारीगर व एक चूडी की फिरंगाई करने वाले मजदूर हैल्पर के रूप में कार्य करते है।गैस की आपूर्ति नही होने से घर व गली मुहल्ले में संचालित होने वाले भटिटयां पूरी तरह से बंद पडी हुई है।लकडी विक्रेता व आरामशीन संचालकों के द्वारा गैस की किल्लत होने व कार्मिर्शियल की खपत पर रोक लग जाने की वजह से लकडियो के रेट दस से ग्यारह रूप प्रति किलो यानि एक सौ किलो ग्यारह सौ रूपए प्रति कुंतल की बिक्री किए जाने से लकडी से चलने वाले कारखाने भी बंद पडे हुए दिखाई दे रहे है।अगर यही स्थिति रही तो एक दिन कारीगर फिरंगाई करने वाले मजदूरों को भुखमरी के कगार पर पहुंचने से कोई भी जिम्मेदार प्रजातंत्र प्रशासनिक कर्मचारी अधिकारी व जनप्रतिनिधि नही रोक पाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page