Hamara Hathras

Latest News

हसायन 15 मार्च । विकासखंड क्षेत्र के गांव कानऊ के रहने वाले एक व्यक्ति की मॉ के देहांत हो जाने के काफी समय घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी होने के दौरान गैस संयोजन पर गैस उपभोग करने वाले दिवगंत उपभोक्ता के पुत्र को जब मयंक भारत गैस एजेंसी पर शनिवार चौदह मार्च को भीड की लाइन में लगने के बाद भी नंबर आने पर गैस रिफिल बुक न होने व दिवगंत मॉ के संयोजन की केवाईसी अपडेट नही होने पर कर्मचारी के द्वारा दिवगंत उपभोक्ता के पुत्र को गैस की रिफिल देने से इंकार कर दिया।रसोई गैस सिलेंडर नही मिलने पर दिवगंत उपभोक्ता का पुत्र जब सिकन्द्राराऊ तहसील में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम से गैस सिलेंडर की रिफिल प्राप्त नही हो पाने के चक्कर में गैस संयोजन को घर में रसोई गैस नही हाेने पर गैस सिलेंडर के ट्रांसफर करने व गैस सिलेंडर दिलाने के कहने पर एसडीएम सिकन्द्राराऊ दिवगंत उपभोक्ता के पुत्र पर बुरी तरह से भडक गए और एसडीएम ने उपभोक्ता के पुुत्र से साफ कहते हुए डाट फटकार लगाकर यह कहते हुए अपने कार्यालय से भगा दिया कि तुझे यहां गैस सिलेंडर का गोदाम या एजेंसी लगता है।भाग यहां से जब हम कई सालों से चिल्ला रहे है केवाईसी करा लाे तो किसी ने नही कराई।अबआया है जब जरूरत पडी है।ज्यादा बक बक की तो सुधार दूंगा।एसडीएम के बयान सुनकर दिवगंत उपभोक्ता का पुत्र एसडीएम की वाक्य सुनकर भयभीत होकर चला आया।उपभोक्ता के पुत्र ने बताया कि थोडी देर अगर मै एसडीएम के पास रूकता तो शायद एसडीएम मुझे थप्पड भी मार देते।दिवगंत उपभोक्ता के पुत्र ने इस संबंध में एसडीएम के खिलाफ शिकायत कर आम जनता जनमानस से असभ्य अशिष्ट भाषा का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार कर भगाए जाने पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।उन्होने कहा कि अगर कार्रवाई नही हुई तो वह एसडीएम के खिलाफ उच्चाधिकारियो से शिकायत करने के लिए मजबूर हो जाएगे।रोहितास पुत्र प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक चौदह मार्च दिन शनिवार 2026 को मैं अपने घर मे रसोई गैस समाप्त होने की संभावना के चलते मैं अपनी दिवगंत मॉ के नाम से चल रहे गैस रिफिल बुक कराकर गैस सिलेंडर लेने के लिए मयंक गैस एजेंसी हसायन कस्बा के पुरदिलनगर मार्ग पर गया।तो वहां सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक लाइन में रहा।उसके बाद जब मेरा लाइन में लगने के बाद नंबर आया।तो मयंक भारत गैस एजेंसी पर बैठे हुए कर्मचारी ने बताया कि पहले आप अपने संयोजन की के.वाई.सी. कराए।उपभोक्ता रोहिताश पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कानऊ ने बताया कि जब मैंने मयंक भारत गैस एजेंसी के हसायन कार्यालय के काउंटर पर तैनात कार्यरत कर्मचारी से कहा कि भैया मेरा गैस संयोजन तो मेरी मॉ के नाम से है।और उनके संयोजन की के.वाई.सी.तो हो ही नहीं सकती है।क्योकि मेरी माता जी का देहांत दिनांक दो अप्रैल 2025 को ही हो चुका है।तो कर्मचारी ने मेरी बात सुनने के बाद कहा कि आप अपदी मॉ के नाम से चल रहे संयोजन गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करा दीजिए।तो मैने एजेंसी पर कर्मचारी से गैस संयोजन ट्रांसफर कराए जाने के लिए कहते हुए कहा कि आप ही गैस कनेंक्शन को ट्रांसफर कर दीजिए।कर्मचारी ने मुझे बताया कि गैस संयोजन ऐसे ट्रांसफर नहीं होता है।इसमें टाइम लगेगा तो रोहिताश ने कर्मचारी से कहा कि फिर मुझे अभी गैस सिलेंडर की जरूरत है। मैंने कर्मचारी से जब निवेदन किया तो कर्मचारी ने कहा कि आप सिकंदराराऊ एसडीएम साहब के पास जाइए।तो रोहिताश चौदह मार्च शनिवार को ही एसडीएम सिकंदरा राऊ के पास चले गए।एसडीएम सिकन्द्राराऊ संजय सिंह के यहां पहुंचने पर एसडीएम ने मुझ रोहिताश से बोला कि क्या बात है,क्या परेशानी है।तो मैंने कहा गैस सिलेंडर चाहिए मुझे एक गैस सिलेंडर दिलवा दीजिए। क्योंकि मेरी मां खत्म हो गई है।और मेरी मॉ के नाम से चल रहे गैस संयोजन की केवाईसी हो नहीं सकती।एसडीएम सिकन्द्राराऊ ने रोहिताश की इतनी बात सुनकर के बहुत तेज चिल्लाए और रोहिताश को वहां से भगाने के लिए बोले भाग यहा से,भगाइए इसे और गेट से बाहर निकालिए।तो उस वक्त एसडीएम कार्यालय ऑफिस में कई लोग थे।मुझ रोहिताश को एसडीएम सिकन्द्राराऊ के नाराजगी भरे तेवरो को देखकर एसडीएम के आक्रोशित इरादे को देखते ही मुझे एसडीएम के कडे अंदाज वाले नाराजगी के तेवर देखकर अंदाज हो गया कि हो सकता है उस समय यदि मैं एसडीएम के पास में होता।तो एसडीएम बुरी तरह रसोई गैस सिलेडर दिलाने के बात पर नाराज हो गए तो वह मेरे थप्पड़ भी मार सकते थे।पीडित रोहितास ने कहा कि एसडीएम ने रसोई गैस सिलेंडर नही मिलने पर परेशानी बताए जाने पर एसडीएम ने मेरे साथ बहुत अभद्रता कर अशिष्ट अपशब्द भरे तीखे शब्द बोलकर अभद्र व्यवहार कर मुझे अपमानित कर मुझे एसडीएम ने गेट से बाहर निकाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page