Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 14 मार्च । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में पाई डे उत्साह और शैक्षणिक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और गणितीय स्थिरांक पाई के महत्व को उजागर करना था, जिसका मान लगभग 3.14159 माना जाता है। कार्यक्रम में प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पाई के महत्व और विज्ञान व इंजीनियरिंग में उसके विभिन्न उपयोगों पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया। जिससे विद्यार्थियों को गणित की उपयोगिता और उसके दैनिक जीवन में महत्व को समझने का अवसर मिला।

कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने पाई के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ज्यामिति, भौतिकी, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में इसका विशेष महत्व है। संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में गणितीय जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में डा. काली चरण, डा. सौरभ गुप्ता, डा. प्रभात बंसल, डा. अंजलि, डा. नीलम सिंह, डा. मनीष राव आंबेडकर, डा. रजत सयाल, आयुषी शर्मा, अंजलि, मिनी मित्तल, कृष्णा श्री, रोशनी, अंकित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page