Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 07 मार्च । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। लेखपाल मुख्य परीक्षा आगामी 21 मई 2026 को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ क्लियर की है और आयोग ने उन्हें अर्ह घोषित किया है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। 7994 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना (समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों सहित) के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु अर्ह घोषित किया गया है। कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।

यूपी लेखपाल मेंस की कटऑफ कितनी गई?

यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ पहले ही जारी की जा चुकी है। सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस के लिए 55.12 अंक, जबकि एसटी के लिए 47.50 अंक कटऑफ तय की गई है। लंबवत (Vertical) श्रेणी के तहत जारी कटऑफ अंक इस प्रकार हैं:

श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित (UR) 55.12
अनुसूचित जाति (SC) 55.12
अनुसूचित जनजाति (ST) 47.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 55.12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 55.12

यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा का पैटर्न क्या है?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के सिलेबस के अनुसार परीक्षा पैटर्न तैयार किया जाता है। उम्मीदवार यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न को उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं –

  • यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा में तीन खंड होंगे।
  • लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में यानी ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
  • परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे है।
  • प्रत्येक प्रश्न के अंकों के 1/4 की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।

यूपी लेखपाल भर्ती का सिलेबस क्या है?

भाग विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय अवधि
भाग 1 भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 05 05 2 घंटा (120 मिनट)
भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान 05 05
भारत एवं विश्व का भूगोल 05 05
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास 05 05
ग्राम्य समाज एवं विकास 05 05
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं 05 05
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 05 05
पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन 10 10
डाटा इंटरप्रिटेशन 10 10
सामान्य हिन्दी 10 10
भाग 2 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं तथा समसामयिक तकनीकी विकास एवं नवाचार 15 15
भाग 3 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20
कुल 100 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page