Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मार्च । कांग्रेस के युवा नेता विवेक उपाध्याय के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू करने वाले विवेक उपाध्याय ने अपने इस एक वर्ष के कार्यकाल में हाथरस कांग्रेस को एक नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान की है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान बनकर उभरा है।

छात्र संघर्ष से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

विवेक उपाध्याय का राजनीतिक सफर एनएसयूआई (NSUI) के जिला अध्यक्ष से प्रारंभ हुआ था। छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के अधिकार और रोजगार के मुद्दों पर उन्होंने प्रभावी नेतृत्व किया। वर्ष 2013-14 में मनरेगा निगरानी समिति के जिला महासचिव के रूप में उन्होंने पारदर्शिता, श्रमिक अधिकारों और ग्रामीण रोजगार की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2006 से लेकर अब तक, उन्होंने एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, इंटक (INTUC) प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी (AICC) रिसर्च विभाग के मंडल कोऑर्डिनेटर जैसे कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। बुलन्दशहर, कांगड़ा (भटियात), रायबरेली और वायनाड जैसे महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों में उनकी रणनीतिक भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक कुशल चुनावी रणनीतिकार के रूप में स्थापित किया है। संपूर्ण चुनावी संचालन, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता समन्वय और रणनीतिक बैठकों का सफल नेतृत्व उनकी प्रत्यक्ष देखरेख में संपन्न हुआ। वर्ष 2024 के उत्तरार्ध में वायनाड लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी जी के चुनाव अभियान में भी सक्रिय सहभागिता की। संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। वर्ष 2025 में नई दिल्ली विधानसभा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए तथा वर्तमान में 2025 से जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी हाथरस के रूप में सक्रिय नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

संगठन में भरा नया जोश

जिलाध्यक्ष के रूप में अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान विवेक उपाध्याय ने ‘कार्यकर्ता के बीच का नेतृत्व’ साबित किया है। उनके नेतृत्व में हाथरस में कांग्रेस ने न केवल संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया, बल्कि युवाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई को भी प्रमुखता से उठाया है। वे लगातार गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।

भविष्य के लिए संकल्पबद्ध

पदभार ग्रहण करने की पहली वर्षगांठ पर विवेक उपाध्याय ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य हाथरस के आमजन, युवाओं और किसानों की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही मेरी असली ताकत है। अगले समय में संगठन को और अधिक समावेशी और सशक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।

जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विवेक उपाध्याय को एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी है। उनके समर्थकों का मानना है कि विवेक उपाध्याय की दूरदर्शी सोच और निरंतर मेहनत आगामी समय में हाथरस में कांग्रेस को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। उनके एक वर्ष के कार्यकाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल एक पद के धारक नहीं, बल्कि संघर्षों की आग में तपकर निकले एक अनुभवी नेता हैं, जो संगठन को बदलने की क्षमता रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page