Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 मार्च । मुरसान मार्ग पर मैक्स वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का पैर टूट गया है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार दोपहर की है, जब गांव कूपा निवासी रविकांत पुत्र उदयवीर अपने भांजे की ससुराल लुहेटा मुरसान में होली खेलकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सादाबाद-मुरसान मार्ग पर सामने से आ रही मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविकांत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल रविकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के दौरान बताया कि रविकांत का पैर टूट गया है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुएयू प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। सीएचसी के चिकित्सक सुमित चौहान ने बताया कि घायल के पैर की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे रेफर किया गया है। इस हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page