Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 मार्च । फागुन के उल्लास और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए ‘ब्राह्मण एकता परिषद’ हाथरस द्वारा आगामी 7 मार्च (शनिवार) को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अलीगढ़ रोड स्थित दयानतपुर बाईपास के श्री बांके बिहारी फार्म हाउस में दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनपद सहित मंडल भर के विप्र बंधु शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि समारोह का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम एवं कोल विधायक अनिल पाराशर मौजूद रहकर समाज को संबोधित करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगा पंडित) और पूर्व प्राचार्य गिरीश पचौरी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर भागवत आचार्य गणेश शंकर वशिष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक शर्मा, देवेंद्र पाठक (देवन), प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा और प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष विवेक रावत, नगर अध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं जिला महामंत्री शिवदेव दीक्षित के संयुक्त संयोजन में किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व प्रदीप शर्मा सह-संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि स्वागत अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी राकेश शर्मा (राजाजी) आगंतुकों का अभिनंदन करेंगे। आयोजकों ने सभी विप्र बंधुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page