Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 मार्च । बालाजी नगर में बंदरों के आतंक के कारण एक किशोरी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी छत पर बैठी थी तभी बंदरों का एक झुंड आ गया, जिससे वह घबराकर भागने लगी और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई।

परिजनों ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर की है। बालाजी नगर निवासी कमल के घर की किशोरी छत पर थी। बंदरों को देखकर वह डर गई और खुद को बचाने के लिए तेजी से भागी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। परिजनों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदर अक्सर छतों पर उत्पात मचाते हैं, जिससे लोगों का छतों पर जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page