सादाबाद 04 मार्च । मथुरा मार्ग स्थित विधायक कार्यालय पर आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र भर से आए लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने उपस्थित लोगों को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। कार्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर दिखा। डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। विधायक प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इस पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का आग्रह किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव कजरौठी में भी सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। यहां ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, रामसहाय चौधरी, वंशी वाला, गनेंद्र चौधरी, ख्यालीराम पाराशर, योगेश पचौरी और रामवीर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।






































