Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मार्च । हाथरस में मुरसान-सादाबाद रोड पर आज सोमवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ। मुरसान के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के नगला हीरा गांव निवासी 32 वर्षीय बॉबी कुमार के रूप में हुई है। बॉबी मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बॉबी आज सुबह सादाबाद गया था। वहां से अपने गांव लौटते समय सादाबाद-मुरसान रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बॉबी अपने पीछे परिवार के सदस्यों और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page