Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । हाथरस में सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिससे अन्य दिनों की तुलना में ठंडक बढ़ गई। बादलों के कारण सुबह धूप नहीं निकली, जिससे बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई। किसानों को आशंका है कि यदि तेज बारिश होती है, तो उनकी आलू और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। वर्तमान में खेतों में आलू की खुदाई चल रही है, और बारिश से सरसों की फसल भी प्रभावित होगी। किसान इस संभावित बारिश को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि इससे उनकी तैयार फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page