Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भुस में सुबह एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली आनन फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई l मृतक नगला भुस निवासी 20 वर्षीय सूरज पुत्र नाथू राम का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था l शुक्रवार को सूरज अपने परिवार के लोगों के साथ मथुरा वृंदावन घूमने गया था सूरज के साथ साथ गांव युवती भी घूमने पहुंच गई l युवती और सूरज को एक साथ घूमता देखा तो सूरज के परिवार वालों ने युवती के परिवालों से उसकी शिकायत की गुस्साए युवती के परिवार वालों ने युवती की पिटाई कर दी l यही बात सूरज के चुभ गई और अपने परिवार वालों से नाराज होकर सुबह करीव 7 अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगा कर फांसी लगा ली आनन फानन में परिवार और गांव के लोग सूरज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई l सूचना के बाद चंदपा पुलिस अस्पताल पहुंच गई और बॉडी का पोस्टमार्टम कराया l चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है मौके पर फॉरेनसिक टीम भी पहुंची है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page