Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 फरवरी । कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नई का नगला (नई बस्ती) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नवविवाहिता दुल्हन शादी के मात्र तीन दिन बाद अपने पूरे ससुराल पक्ष को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों के जेवर व नकदी लेकर अपने रिश्ते के प्रेमी चाचा के साथ फरार हो गई।

सुहागरात पर ही दिखा दिए थे तेवर

पीड़ित पति सुनील पुत्र हेतराम ने बताया कि उसकी शादी बीती 21 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका के साथ हुई थी। सुनील के अनुसार, सुहागरात के दिन ही मोनिका का व्यवहार हिंसक था। उसने सुनील को पास आने से मना कर दिया और विरोध करने पर उसके हाथ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। अगले दिन जब ससुराल वालों ने समझाया, तो लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन मोनिका के मन में कुछ और ही चल रहा था।

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, फिर की लाखों की लूट

25 फरवरी की शाम मोनिका ने परिवार के प्रति अचानक ‘प्रेम’ दिखाया और सबके लिए खाना बनाया। उसने अपने हाथों से पति और परिजनों को खाना परोसा। खाना खाते ही पूरा परिवार अचेत हो गया। इसका फायदा उठाकर मोनिका घर की अलमारी में रखे लगभग 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 5 लाख रुपये के चांदी के आभूषण और 18 हजार रुपये की नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गई।

रिश्ते के चाचा के साथ प्रेम प्रसंग का मामला

अगली सुबह जब सुनील की आंख खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था और पत्नी गायब थी। खोजबीन करने पर पता चला कि मोनिका का अपने ही गांव के एक रिश्ते के चाचा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी के साथ भाग गई है।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार ने कोतवाली सदर में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जानकारी की गयी तथा उक्त महिला के माता पिता को बुलाकर वार्ता की गयी। महिला के मोबाइल पर फोन कर वार्ता की गयी तो महिला द्वारा बताया गया कि मेरे माता पिता ने मेरी जबरदस्ती शादी की है, मै अपने प्रेमी के साथ मथुरा चली आई हूं । कल या परसो हाथरस आना बताया है । उसके द्वारा कोई सामान साथ लेकर जाना नही बताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page