Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 25 फरवरी । कस्बा के गडोला मार्ग स्थित मुख्य बाजार सब्जी मंडी में बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित प्रसिद्ध किराना व्यापारियों द्वारा हनुमान जी महाराज के निमित्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हनुमान जी के मंदिर में भोग लगाकर किया गया, जिसके पश्चात भारी संख्या में राहगीरों, ग्रामीणों और बाजार में आने वाले लोगों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। फर्म के संचालक अमित भारद्वाज और जगत भारद्वाज ने बताया कि हनुमान जी के आशीर्वाद से आयोजित इस प्रसादी वितरण में सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश भारद्वाज, अमित कुमार, बंटी, चंकी, जगत, मुकुल कुमार, राहुल और डब्बू भारद्वाज सहित उनके सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। देर शाम तक चले इस भंडारे के दौरान पूरा बाजार क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page