सिकंदराराऊ 25 फरवरी । क्षेत्र के किसानों को खाद और डीएपी की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को ग्राम पीपलगंवा में नवगठित बीपेक्स साधन सहकारी समिति का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान और राकेश शंकर श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस समिति के माध्यम से अब किसान भाइयों को समय पर खाद, डीएपी और अन्य कृषि सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
समिति के शुभारंभ अवसर पर गांव और क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने समिति के प्रबंधकों को निर्देशित किया कि खाद का वितरण निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से हो ताकि अंतिम किसान तक इसका लाभ पहुंच सके। इस शुभ अवसर पर नरेंद्र सिंह आचार्य, जयपाल सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, अमरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अतेंद्र सिंह, लड्डू तोमर, नीरेश यादव, सत्यभान सिंह, प्रमोद सिंह, चंद्रपाल ठेकेदार, डॉ. राजवीर यादव, वीरभान सिंह, मनपाल यादव फौजी, भूरे यादव और टीटू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।













