सिकंदराराऊ (हसायन) 23 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बांण अब्दुलहईपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गांव रसूलपुर के दो काश्तकारों का आमरण अनशन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। रसूलपुर-हईपुर मार्ग पर स्थित एक नलकूप पर धरने पर बैठे किसानों की सुध लेने चार दिनों से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुँचा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आमरण अनशन पर बैठे काश्तकार कैलाश चन्द्र और राजवीर सिंह की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। चार दिनों से अन्न-जल त्यागने के कारण वे शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हो गए हैं। कैलाश चन्द्र ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत बांण अब्दुलहईपुर की सीमा में करीब 54 बीघा जमीन है, जिसे चकबंदी कर्मियों ने गलत तरीके से कम कर दिया है। पूर्व में भी अधिकारियों ने आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया था, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय वे कार्यालयों में बैठ गए। आक्रोशित काश्तकारों का कहना है कि अधिकारी केवल फोटो और वीडियो ग्राफी करने आते हैं, धरातल पर कोई सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनके चकों की नाप सही नहीं होगी और उनकी भूमि पूरी नहीं की जाएगी, तब तक यह आमरण अनशन और आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूजीसी बिल और SC-ST एक्ट के विरोध
February 23, 2026
ततारपुर में दूध बेचकर लौट रहे युवक
February 23, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर भाजपा
February 23, 2026
फार्म हाउस से बैग चोरी के मामले
February 23, 2026
गैस टैंकर ने आलू खोदकर लौट रहे
February 23, 2026
पत्नी के मायके जाने पर पति ने
February 23, 2026
पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला,
February 23, 2026
Weather
Hathras
12:50 am,
Feb 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











