Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आज होली मिलन समारोह पारंपरिक गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित समाजबंधुओं ने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अबीर-गुलाल की होली ने समां बांध दिया। समारोह को संबोधित करते हुए ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगा पंडित) ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। महामंत्री जय शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मनोज शर्मा की मंडली, अशोक शर्मा गुरुजी और राजकुमार पाठक द्वारा प्रस्तुत किए गए होली गीत और रसिया गायन रहे, जिस पर उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए। महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहाँ उन्होंने गरिमापूर्ण वातावरण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर आचार्य उपेंद्र नाथ चतुर्वेदी, जितेंद्र स्वरूप फौजी, उमाशंकर शर्मा, मदन मोहन गौड़, संजय शर्मा, प्रशांत शर्मा बोहरे, उमेश शर्मा, डॉ. विकास शर्मा, कृष्णबिहारी शर्मा (कुलकुल) और शम्भूनाथ पुरोहित सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला शक्ति के रूप में स्नेहलता शर्मा, गार्गी शर्मा, सोनिया शर्मा, शालिनी शर्मा, रितु गौतम, सुषमा शर्मा, अनीता शर्मा, शिवांगी शर्मा, पूनम शर्मा, संध्या शर्मा और स्मृति पाठक आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया। समारोह का समापन सामूहिक स्नेह भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page