Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम और प्रो. सत्यप्रिया बंसल ने की। उद्घाटन सत्र में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रो. शशि कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर HDFC बैंक के शाखा प्रबंधक श्री राजीव सिंहा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभध्वजारोहण और मशाल दौड़ के साथ किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाहा तथा समिति सदस्य डॉ. डी.के. गौतम, डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉ. राधा शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह के पहले दिन छात्र-छात्रा वर्ग में चक्का, गोला और भाला प्रक्षेपण के साथ-साथ लंबी कूद, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने इन प्रतिस्पर्धाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया।

छात्रा वर्ग में अनु ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के साथ-साथ गोला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का प्रक्षेपण में किरन और भाला प्रक्षेपण में डिम्पल विजेता रहीं। छात्र वर्ग में रोहित ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। गोला प्रक्षेपण में सचिन, चक्का प्रक्षेपण में मिथुन और भाला प्रक्षेपण में योगेंद्र प्रथम रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राधा शर्मा ने किया। डॉ. दिनेश कुमार तोमर, डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. नीरज उपाध्याय और डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने पंजीकरण, निर्णायक, शास्ता और उद्घोषक की भूमिका निभाई। श्री संजय शर्मा, ओमकार वर्मा, अमित और ओम सिंह ने विशेष सहयोग दिया। शेष प्रतियोगिताएं 23 फरवरी को आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page